दून एक्सप्रेस में छात्रों ने की यात्रियों से मारपीट

लखनऊ के बाहरी इलाके में स्थित काकोरी रेलवे स्टेशन पर देहरादून से वाराणसी जाने वाली दून एक्सप्रेस रेलगाड़ी में कुछ स्थानीय छात्र सामान्य बोगी में सवार हो गए। यात्रियों का आरोप है कि छात्र पहले से बैठे यात्रियों को जबरन उनकी सीटों से उठाने लगे। यात्रियों ने जब इसका विरोध किया तो छात्रों ने उनके साथ मारपीट की।
राजकीय रलवे पुलिस (जीआरपी) लखनऊ के चौकी प्रभारी एस.के. त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि मारपीट में पांच यात्री घायल हुए हैं। उनका उपचार कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में कुछ और छात्रों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक छात्र काकोरी और आस-पास के इलाकों के रहने वाले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications