बरेली में जाली नोटों के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
बरेली। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जाली नोटों के धंधे में लिप्त पांच तस्करों को मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 2.65 लाख रुपये के जाली नोट जब्त किए हैं।
विशेष कार्रवाई समूह (एसओजी) और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर अलीगंज इलाके से मो. हकीम, अशरफ, एहसान, शीशपाल और सत्यवीर सिंह को गिरफ्तार किया। तस्कर बरामद जाली नोटों को एटा में अपने किसी ग्राहक को देने जा रहे थे। अलीगंज थाना प्रभारी अंशू माली ने संवाददाताओं को बताया कि पकड़े गए तस्कर मुरादाबाद, अमरोहा और बिजनौर जिलों के निवासी हैं।
माली ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि ये तस्कर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोस के राज्य बिहार, दिल्ली और हरियाणा में ग्राहकों को जाली नोटों की आपूर्ति करते थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन्हें जाली नोटों के आपूर्ति में लगाया गया था। इनके गिरोह के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications