उम्रदराज महिलाओं के प्रति युवकों का बढ़ता आकर्षण

नई दिल्ली। किसी ने शायद ठीक ही कहा है कि प्यार में उम्र नहीं देखी जाती। अब शादी के मायने तेजी से बदल रहे हैं और युवकों को हमउम्र नहीं उम्रदराज महिलाएं ज्यादा आकर्षित कर रही हैं।साल 2009 में आई फिल्म 'वेक अप सिड' इसी तरह की थी। दर्शकों को रणबीर कपूर का उनसे उम्र में काफी बड़ी कोंकणा सेन शर्मा को दिल दे बैठना इतना अच्छा लगा कि उन्होंने इस फिल्म को सफल बना दिया।

मनोचिकित्सक संजय चुग ने आईएएनएस को बताया, "भारत में ऐसा होना असाधारण बात नहीं है। पिछले कुछ समय से ऐसा हो रहा है। इस तरह के रिश्तों से भारतीय संवेदनशीलता का कोई संघर्ष भी नहीं है।"उन्होंने कहा कि इन रिश्तों को लोग पसंद करें या न करें लेकिन इनका चलन बढ़ा है। पहले भी ऐसे रिश्ते बनते थे लेकिन उनके विषय में बहुत कम चर्चा होती थी।

वर्ष 1967 में एक हॉलीवुड फिल्म 'द ग्रेजुएट' आई थी, जिसमें अभिनेत्री एनी बैनक्रॉफ्ट और डस्टिन हॉफमैन ने अभिनय किया था। फिल्म में एक उम्रदराज महिला एक युवा पुरुष को लुभाती है।इस तरह के रिश्ते केवल बड़े पर्दे तक ही सीमित नहीं हैं वास्तविक जीवन में भी इनके अनेक उदाहरण हैं। एक ताजा उदाहरण में अभिनेत्री डेमी मूर अपने से उम्र में 15 साल छोटे अभिनेता एश्टन कचर के साथ वैवाहिक जीवन जी रही हैं।

ऐसी ही अन्य जोड़ियों में सुजान सारांडन-टिम रॉबिन्स (12 साल का फर्क) व मारिया केरी-निक कैनन (10 साल का फर्क) हैं।
पॉप गायिका मैडोना ने भी अपने से 10 वर्ष छोटे गाई रिची से विवाह किया था लेकिन दो साल बाद ही उनका अलगाव हो गया था।भारत में अभिनेता सैफ अली खान ने 1991 में उनसे उम्र में 12 साल बड़ी अभिनेत्री अमृता सिंह से विवाह किया था। उनके विवाह पर कई लोगों ने सवाल उठाए थे लेकिन उनकी शादी 12 साल तक सफल रही। वर्ष 2004 में उन्होंने तलाक ले लिया।

क्रिकेट की दुनिया के मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की पत्नी अंजली तेंदुलकर उनसे उम्र में पांच साल बड़ी हैं। इसी तरह बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला ने उनसे सात साल छोटे सम्राट दहल से विवाह किया है। नृत्य निर्देशिका से निर्देशिका बनीं फरहा खान ने उनसे आठ वर्ष युवा शिरीष कुंदर से विवाह किया।चुग के मुताबिक यदि भारतीय मूल्यों को गहराई से देखें तो वे रिश्ते की सफलता पर ज्यादा ध्यान देते हैं न कि अन्य बातों पर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+