चित्रकूट में ईनामी डकैत मुठभेड़ में ढेर

Revolver
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश पुलिस के वांछित एवं सिर्फ उत्तर प्रदेश में 40 हजार रुपये के ईनामी डकैत शंकर कोल को चित्रकूट जिले में पुलिस दल ने मंगलवार तड़के एक मुठभेड़ में मार गिराया जबकि उसके पांच साथी भागने में सफल रहे।

डकैत शंकर कोल (32) को पुलिस ने जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र के जंगल में चली करीब एक घंटे की मुठभेड़ के बाद मार गिराया। कोल पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में हत्या और अपहरण के करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज थे। चित्रकूट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तहसीलदार सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "हमें सूचना मिली थी कि कोल अपने गिरोह के साथ किसी व्यवसायी का अपहरण करने आने वाला है। सूचना के बाद घेराबंदी कर आपरेशन को अंजाम दिया गया।"

पुलिस का कहना है कि कोल एक समय ददुआ डकैत के गिरोह का सक्रिय सदस्य था। उसके मारे जाने के कुछ समय बाद इसने अपना खुद का गिरोह बना लिया था। कोल उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में अपनी आपराधिक गतिविधियां चलाता था। सिंह ने कहा कि फरार डकैतों को पकड़ने के लिए जंगल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+