बिहार में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू
पटना। बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने 10 दिसम्बर को उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। आयोग ने कुल दो लाख 61 हजार 406 पदों के लिए अगले साल 15 अप्रैल से आठ चरणों में चुनाव कराए जाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है।
निर्वाचन विभाग के सचिव अहिभूषण पांडे ने मंगलवार को बताया कि राज्य में पंचायत चुनाव के मद्देनजर 10 दिसम्बर को पटना में एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें गृह, वित्त, पंचायती राज विभाग के प्रधान सचिव और पुलिस के आला अधिकरियों सहित सभी जिलाधिकारी एवं प्रमंडलीय आयुक्त शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारियों को मतदाता सूची तैयार करने का निर्देश दे दिया गया है। सरकार को चुनाव से संबंधित जो प्रस्ताव भेजा गया है उसमें आठ चरणों में चुनाव कराने तथा अगले साल पांच फरवरी को अधिसूचना जारी करने का प्रस्ताव है।
उल्लेखनीय है कि पंचायत चुनावों के तहत 11,5676 ग्राम पंचायत सदस्य, 8,463 मुखिया, 1,162 जिला परिषद सदस्यों का चुनाव होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications