रैगिंग के आरोप में 3 छात्रों पर मामला दर्ज

फतेहाबाद (हरियाणा)। हरियाणा में पॉलीटेक्निक के तीन छात्रों के खिलाफ अपने कनिष्ठ छात्रों की रैगिंग लेने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। तीनों छात्र फरार चल रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक फतेहाबाद में स्थित गुरुनानक पॉलीटेक्निक कॉलेज में इंजीनियरिंग द्वितीय वर्ष के छात्र जगतार सिंह ने रैगिंग से तंग आकर जहर खा लिया था और उसे रोहतक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान जोगिंदर सिंह, नरेश कुमार ओर बीनू के रूप में की गई है।

पुलिस अधिकारी शिव कुमार बिश्नोई ने मंगलवार को बताया, "जगतार ने बताया है कि तीन दिसम्बर की रात कुछ वरिष्ठ छात्र जबर्दस्ती उसके कमरे में दाखिल हुए। उन्होंने जगतार को निर्वस्त्र होने को कहा लेकिन जब उसने इंकार कर दिया तो उन्होंने उसकी पिटाई कर दी।"

बिश्नोई ने कहा कि इसके बाद जगतार ने परेशान होकर जहर खा लिया। पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य एम. एल. जैन ने रैगिंग के इन आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा, "जगतार हमारे कॉलेज में दो साल से पढ़ रहा है और वरिष्ठ छात्रों द्वारा उसकी रैगिंग किए जाने का सवाल ही नहीं खड़ा होता। यह आपसी दुश्मनी का नतीजा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+