सरकोजी मुम्बई हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे
मुम्बई। फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी अपने चार दिवसीय भारत दौरे के अंतिम पड़ाव पर मंगलवार को देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई पहुंचे।सरकोजी, 2008 में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा मुम्बई पर किए गए हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए होटल ट्राइडेंट-ओबेरॉय में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। यह होटल आतंकी हमले का निशाना बने स्थलों में एक था।
सरकोजी के साथ उनकी पत्नी कार्ला ब्रूनी और शीर्ष अधिकारी भी हैं। वह ताज होटल के पास व्यापारिक नेताओं से भी मिलेंगे।सरकोजी ने दिल्ली से मुम्बई के लिए प्रस्थान करने से पहले राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात की थी। इसके पहले उन्होंने बेंगलुरू और आगरा का भी दौरा किया था।












Click it and Unblock the Notifications