कोलम्बिया में भूस्खलन, 18 मरे

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह हादसा बेलो कस्बे में हुआ। घटनास्थल से कम से कम 18 शवों को बरामद किया गया है जबकि सात लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक भूस्खलन के मलबे में लगभग 124 लोग दबे हुए हैं।
घटनास्थल पर बचाव कार्य चलाया जा रहा है जिसमें 700 कर्मियों को लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने आने वाले सप्ताह में और अधिक भूस्खलन होने की आशंका जताई है।












Click it and Unblock the Notifications