हरियाणा विधानसभा के 10 प्रतिशत विधायक डिफॉल्‍टर

Haryana map
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के लेखा विभाग के अनुसार तीन दर्जन से अधिक विधायक विधानसभा के कर्जदार है- जिनमें से पांच विधायकों का निधन हो चुका है, जबकि आठ विधायक डिफाल्टर घोषित किए गए है। इन आठ विधायकों ने 30 मार्च 1981 से 31 नवंबर 1999 की अवधि में 20 लाख 90 हजार रूपए का कर्ज लिया था, जिसमें से 12 लाख 29 हजार 843 रूपए बकाया है।

विधानसभा रिकार्ड के अनुसार जनता दल की टिकट पर बावल से विधायक बने स्व.मुन्नी लाल ने 1988 में घर बनाने के लिए 50 हजार रूपए, वाहन खरीदने के लिए 19 फरवरी 1988 को एक लाख रूपए का कर्ज लिया था, जिसमें 37301 रूपए का कर्ज 1994 से बकाया है। इसी प्रकार हिसार से निर्दलीय विधायक चुने गए और बाद में मंत्री बने स्व. ओम प्रकाश महाजन ने 1984 में वाहन खरीदने के लिए तथा वर्ष 1998-99 में घर बनाने के लिए क्रमश: चार चार लाख रूपए का कर्ज लिया था, जिसमें से 3 लाख 88 हजार 84 रूपए बकाया है।

जनता दल की टिकट पर रोहतक से विधायक रहे स्व. महेंद्र सिंह का एक लाख रूपए कर्ज में से 36177 रूपए, बरवाला से निर्दलीय विधायक रहे स्व.रेलूराम पर चार चार लाख रूपए में से तीन लाख 23 हजार 872 रूपए, घरौडा से भाजपाई विधायक रहे रमेश कश्यप का दो लाख में से एक लाख 42 हजार रूपए, समता पार्टी के बेरी से विधायक रहे वीरेंद्र पाल पर दो लाख रूपये में से एक लाख 40 हजार रूपए, जनता दल के तावडू से विधायक रहे स्व.सूरजपाल सिंह का दो लाख में से 70 हजार 92 रूपए, जनता दल के गुल्हा से विधायक रहे ईश्वर सिंह को चार लाख में से 92 हजार 317 रूपये का कर्ज बकाया है।

क्लिक करें- हरियाणा की अन्‍य खबरें

नियमों के अनुसार ऋण लेते समय होम लोन के विधायकों डिफाल्टर को संपति, वाहन ऋण लेने वाले डिफाल्टर विधायकों के वाहन विधानसभा के पास गिरवी होता है। राज्य की वर्तमान सरकार विधानसभा में 37 विधायकों ने विधानसभा से 5 करोड़ 15 लाख 75 हजार 550 रूपए का कर्ज ले रहा है, जिनमें से सात विधायकों ने होम लोन तथा अन्य ने वाहन कर्ज लिया है। कर्ज लेने वालों में इनेलो के 16 विधायक है।

विधायक नदेश कुमार, ओम प्रकाश जैन, परमिंद्र सिंह ढुल, राजेंद्र जून ने 40-40लाख रूपए, पृथ्वी सिंह नंबरदार, फूल सिंह खेड़ी तथा सरोज मोर ने 20-20 लाख रूपए का कर्ज लिया है,जबकि चरणजीत सिंह, कर्नल सिंह रघुबीर, कली राम पटवारी, राम निवास, नरेश कुमार, परमिंद्र ढुल, पृथ्वी सिंह नंबरदार, सरोज मोर, आफताब अहमद, सुभाष चौधरी, हरी चंद मिढ्ढा, शिव चरण शर्मा, जयबीर, फूल सिंह खेड़ी, जलेब खान, जगदीश नैयर, अशोक कश्यप, धर्म सिंह छोकर, रामकिशन गुर्जर, जयतीर्थ, रामपाल, अनिल विज, कविता जैन, गंगाराम, राम महेश्वर दयाल, बिश्र लाल सैनी, राम पाल माजरा, अनिल धातौडी व यादविंद्र के नाम शामिल है। विधायक जयबीर ने सात लाख 39 हजार रूपए, अनिल विज ने 8 लाख 35 हजार 650 तथा अन्य ने दस दस लाख रूपए का कर्ज लिया हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+