महिलाओं पर ब्लेड से हमला करने वाले 2 गिरफ्तार

पुलिस ने विशाल (19) और रोहित (26) नामक दो अभियुक्तों को पुलिस ने मंगोलपुरी इलाके से गिरफ्तार किया। महिलाओं पर किए गए हमले के बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। दोनों युवकों पर महिलाओं के चेहरों पर ब्लेड से हमला करने का आरोप है।
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, "ये दोनों अक्सर अकेली चलने वाली महिलाओं को निशाना बनाते थे।" पुलिस ने दोनों युवकों के मनोरोगी होने का अंदेशा जताया है।












Click it and Unblock the Notifications