लश्कर ने बनाई नरेंद्र मोदी की हत्या की योजना: विकीलीक्स
विकीलीक्स ने दावा किया है कि मुंबई आतंकी हमले के तुरंत बाद लश्कर ने तीन योजनाएं बनायी थीं, जिनमें मोदी की हत्या सबसे ऊपर थी। बाकी की दो योजनाओं के अंतर्गत लश्कर केरल में एक आतंकी कैम्प लगाने की फिराक में था और देश के किसी एक बड़े शहर में कार बम धमाका करने की योजना थी।
योजना में भारतीय भी शामिल
विकिलीक्स ने ये खुलासा अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के लीक हुए केबल संदेशों के जरिए प्राप्त सूचनाओं के आधार पर किया। केबल संदेशों के अनुसार लश्कर का सदस्य शफीख खाफा ये साजिशें रची थीं। लश्कर आतंकी शफीक की मदद के लिए भारत में हुसैन नाम के एक आतंकी ने जून 2009 में काम करना भी शुरू कर दिया था। असल में हुसैन को ही मोदी को मारने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
खबर है कि एक अन्य भारतीय समीर भी हुसैन और खाफा की मदद कर रहा था। लश्कर की इस योजना के अंतर्गत तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल निशाने पर थे। विकीलीक्स ने लश्कर के मिशन का खुलासा तो कर दिया, लेकिन यह जानकारी नहीं दी कि इन योजनाओं पर काम चल रहा है या नहीं।
इससे भी बड़ा सवल यह है कि यदि यह जानकारी अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के पास थी, तो वो भारतीय एजेंसियों को दी गई या नहीं। अगर हां, तो भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने इस पर क्या कार्रवाई की। कुल मिलाकर गृह मंत्रालय की यह जिम्मेदारी बनती है कि वो इस मामले को गंभीरता से ले।













Click it and Unblock the Notifications