पसीना है सफलता का ईंधन

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। जीवन में हम जो भी करते हैं, उसमें समस्याएं एवं व्यवधान आते ही हैं। हर कोई जीवन में परेशानियों से दो-चार होता है। यह परिवार, मित्रों, पैसा काम, विवाद या बीमारी से जुड़ा हो सकता है। ऐसी बहुत सारी चीजों को जो हम चाहते हैं, मगर इससे पहले कि हम उसे हासिल कर सकें हमें कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। दुनिया में सबसे आसान है यह कहना कि 'मैं यह नहीं कर सकता' और उस काम को छोड़ देना। ऐसा करने की बजाय हम कुछ समय का विराम लेकर ये क्यों नहीं सोचते कि कैसे हम राह की मुश्किलों पर विजय प्राप्त करें।

यदि हम यह मान लें कि ये मुश्किलें इस सफर का विराम है तो मुश्किल से मुश्किल परेशानी का हल निकल आएगा। इसको छोड़ देना या परेशानी पर फतह हासिल करना ये दोनों विकल्प हम सबों के अंदर होते हैं। किसी भी मुश्किल पर विजय हासिल करने के लिए पहला कदम है कि आप यह विश्वास करें कि आप ऐसा कर सकते हैं। हमारे जीवन में हर चीज की शुरुआत विकल्प के साथ होनी है।

जीवन में सफलता इस बात में निहित है कि आप अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ एवं सतत प्रयासरत हैं। हम में से कई लोग ऐसा सोचते हैं कि हम जो चाहते हैं जीवन हमें नहीं दे रहा है या सफलताएं भाग्य की देन हैं।

मगर उस प्रयास, मेहनत एवं दर्द की सराहना नहीं करते हैं जो लक्ष्य प्राप्ति की राह में आते हैं। सफल व्यक्ति सफलता भाग्य से नहीं, वरन् अपनी लगन से हासिल करता है।

याद रहे कि भगवान हर पक्षी और जानवर को खाना देता है, पर उनके मुंह में नहीं डालता है। इसके लिए उन्हें मेहनत करनी पड़ती है। कोई भाग्य तब तक काम नहीं करता जब आप स्वयं कुछ कर्म न करें। थोड़ा पाने के लिए कभी-कभी ढेर सारे अच्छे काम भी खोने पड़ते हैं।

आप जितनी मेहनत करेंगे, भाग्य उतना ही आपका साथ देगा। आप जो चाहते हैं, उसके लिए यदि अपना 100 प्रतिशत देते हैं तो उसे प्राप्त करेंगे। हम अवसर को समझ नहीं पाते, क्योंकि वह कड़ी मेहनत मांगता है। यह याद रखने योग्य है कि कोई भी व्यक्ति कड़ी मेहनत के पसीने में डूबा तो लेकिन मरा नहीं है।

कर्म करने से ही सफलता मिलती है और केवल अंग्रेजी शब्दकोश में ही सफलता कर्म से पहले आती है। दुनिया के कई मशहूर लेखकों ने स्वीकारा है कि शुरुआती दिनों में उनके 10 में से 9 काम को नामंजूर कर दिया जाता था। केवल दसवां काम ही स्वीकृत होता था। उनकी सफलता का राज यह है कि उन्होंने तन-मन-धन से 10 गुनी ज्यादा मेहनत की।

एक पुरानी कहावत है कि उतना ही खाओ जितना पचा सको। मगर सफलता का सूत्र है कि आप जितना कर सकते हैं उससे भी ज्यादा करें और काम को खत्म करें। हम बहुत सारे दर्दो एवं समस्याओं को लेकर ऐसे कई दर्दो एवं समस्याओं से बच सकते हैं।

यदि आप ऐसा महसूस करते हैं कि आप बर्बाद हो गए हैं या टूट गए हैं तो इस बात की पड़ताल करनी चाहिए कि आपके प्रयास का स्तर क्या था। मेधावी होना अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए असीमित दर्द झेलने से ज्यादा कुछ भी नहीं है।

किसी भी लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जिस कठिन परिश्रम की आवश्यकता है, उसके लिए बाहों को घुमाने की जरूरत है, न कि नाक सिकोड़ने की। कई लोग दावा करते हैं कि वे दो चीजें एक साथ कर सकते हैं, मगर सफलता प्राप्ति के लिए आवश्यक है कि आप एक बार में एक ही काम करें।

वास्तव में पसीना सफलता का ईंधन है। मार्टिन लूथर किंग ने एक बार कहा था, 'यदि किसी व्यक्ति को सड़क साफ करने वाला कहा जाता है तो उसे अपना काम उसी प्रकार करना चाहिए, जैसे माइकल एंजेला चित्रकारी करते थे, बीथओवन धुनें तैयार करते थे या शेक्सपीयर कविता लिखा करते थे। उसे अपना काम इस तरह करना चाहिए कि हर कोई उसके काम की तारीफ में कहे कि यहां एक सड़क साफ करने वाला राजा है जिसने यह काम किया।'

(लेखक सीबीआई के पूर्व निदेशक हैं। डायमंड बुक्स प्रा.लि. से प्रकाशित उनकी पस्तक 'सफलता का जादू' से साभार)

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+