शिकागो में बर्फबारी से 325 उड़ानें रद्द
शिकागो। अमेरिका के शिकागो शहर में भारी बर्फबारी की वजह से हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। शहर के ओ हारे अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 325 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक शिकागो के उड्डयन विभाग के ने बताया कि बर्फबारी का असर हवाई अड्डे पर आने और जाने वाली उड़ानों पर पड़ा।
उड्डयन अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि अपनी उड़ानों के बारे में वेबसाइट पर जानकारी हासिल करने के बाद ही घर से निकलें। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने इलाके में तीन से पांच इंच तक बर्फबारी होने की भविष्यवाणी की है।













Click it and Unblock the Notifications