भारत की संप्रुभता के प्रति संवेदनशीलता दिखाए चीन : राव
नई दिल्ली। विदेश सचिव निरूपमा राव ने शुक्रवार को यहां कहा कि चीन यदि भारत की संप्रुभता और क्षेत्रीय विवादों के 'महत्वपूर्ण मुद्दों' पर संवेदनशीलता अपनाता है तो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हो सकते हैं।आब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन में आयोजित 'इंडिया-चीन रिलेशन' सेमिनार में विदेश सचिव ने कहा, "हमारी संप्रुभता और क्षेत्रीय एकता के महत्वपूर्ण मुद्दों से टकराने वाला चीन यदि अपनी संवेदनशीलता दिखाता है तो हमें हमें विश्वास है कि दोनों देशों के बीच सम्बंध और मजबूत होंगे।"
पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पर चीन की भूमिका पर भारत की चिताएं रेखांकित करते हुए विदेश सचिव ने कहा, "एक दूसरे की चिंताओं पर परस्पर संवेदनशीलता की जरूरत से इंकार नहीं किया जा सकता। चीन द्वारा जम्मू एवं कश्मीर के भारतीय लोगों को नत्थी वीजा देना इसी संदर्भ में आता है।"विदेश सचिव का यह बयान उस समय आया है जब यह समझा जा रहा है कि चीन के प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ 16 दिसम्बर से भारत की यात्रा पर आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि अक्सर यह कहा जाना कि भारत और चीन प्रतिद्वंद्वी हैं, इस बात पर जरूरत से ज्यादा जोर नहीं देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications