माया का ड्रीम जीता, अब शान से होगा नोएडा पार्क निर्माण
नई दिल्ली। यूपी की सीएम मायवती के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास है क्योंकि आज उनके ड्रीम प्रोजेक्ट नोएडा पार्क निर्माण को सुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन सिग्नल दे दिया है। पार्को और मूर्तियां के निर्माण को लेकर विरोधी पार्टियों की किरकरी बनीं मायावती को सर्वोच्च अदालत ने शुक्रवार को बड़ी राहत देते हुए नोएडा पार्क में पिछले 13 महीने से बंद पड़े निर्माण कार्य को पूरा करवाने की अनुमति दे दी। सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने कुछ शर्तो के साथ राज्य सरकार को पार्क का निर्माण कार्य पूरा करने की मंजूरी दे दी।
सर्वोच्च न्यायालय की खंडपीठ ने अपने निर्णय में कहा कि पार्क में केवल 25 प्रतिशत इलाके में ही पक्का निर्माण किया जाए।खंडपीठ की ओर से न्यायमूर्ति आफताब आलम ने कहा कि पार्क वन क्षेत्र में स्थित नहीं है। गौरतलब है कि न्यायालय ने इस प्रोजेक्ट पर अक्टूबर 2009 से रोक लगा रखी थी।













Click it and Unblock the Notifications