उत्तर प्रदेश : उग्र भीड़ ने 12वीं के छात्र को पीट-पीट कर मार डाला

लखनऊ। गुरूवार रात को 12वीं के एक छात्र पर भीड़ का ऐसा कहर टूटा जिससे कि छात्र को मौत की नींद सोनी पड़ी। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में अपने दो साथियों के साथ सरपंच की हत्या करके भाग रहे कक्षा 12 के एक छात्र को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस के मुताबिक घटना जिले के बरहद थाना क्षेत्र के बेलवाना गांव की है, जहां गुरुवार रात मोटरसाइकिल सवार रिंकू पाठक ने अपने दो साथियों के साथ नवनिर्वाचत ग्राम प्रधान उमाशंकर राजभर की गोली मारकर हत्या कर दी।

पढ़े : बिहार की खबरें | दिल्ली की खबरें

बरहद थाना प्रभारी अनिल तिवारी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया कि वे तीनों कथित तौर पर हत्या करके मोटरसाइकिल से भाग रहे थे। तभी उसमें कुछ खराबी आ गई और पीछा कर रही भीड़ ने रिंकू को उसके एक साथी के साथ पकड़ लिया जबकि एक अन्य फरार हो गया। तिवारी के मुताबिक भीड़ ने पाठक और उसके साथी की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी जिसमें पाठक की मौत हो गई। वह स्थानीय राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जमुहाई में 12वीं का छात्र था। उसकी उम्र 18 साल के आस-पास लग रही है।

पुलिस का कहना है कि पिटाई के बाद गंभीर रूप से घायल पाठक के साथी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।तिवारी ने कहा कि जानकारी मिली है कि पाठक और अन्य दोनों साथी रिश्तेदार थे। तीनों के बारे में और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। कानून हाथ में लेने वाले ग्रामीणों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+