मुस्कुराया कमल, SIT ने मोदी को पाक साफ बताया
एक समाचार पत्र के मुताबिक एसआईटी ने छह दिन पहले ही अपनी स्टेटस रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में सुप्रीम कोर्ट को सौंपी है। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 27 अप्रेल को सीबीआई के पूर्व निदेशक आरके राघवन की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी को गुजरात दंगों के दौरान मारे गए कांग्रेसी सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी की शिकायत की जांच करने को कहा था।
जकिया ने मोदी पर आरोप लगाया था कि उन्होंने दंगाईयों को भड़काया था। गौरतलब है कि जकिया के पति व कांग्रेसी सांसद एहसान जाफरी की गुजरात दंगों के दौरान हत्या कर दी गई थी। आरोप लगा था कि पुलिस ने दंगाईयों को रोकने के लिए कुछ नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश डीके जैन और पी.सदशिवम की पीठ के समक्ष पेश की गई एसआईटी की रिपोर्ट के बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चला है लेकिन समाचार पत्र के मुताबिक एसआईटी ने जकिया की शिकायत पर जांच पूरी कर दी है और उसे मोदी के खिलाफ कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगे हैं।
आपको बता दें कि 27 मार्च 2010 को एसआईटी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस केस में दो शिफ्ट में 9 घंटे पूछताछ की थी। जकिया जाफरी की अर्जी पर एसआईटी को जांच के आदेश सुप्रीमकोर्ट ने दिए थे. 2 दिसंबर 2010 को सीबीआई ने अपनी जांच रिपोर्ट सुप्रीमकोर्ट में दाखिल कर दी थी।













Click it and Unblock the Notifications