ITC ने सभी सिगरेट फैक्ट्रियों पर उत्पादन बंद किया

गोल्ड फ्लेक, विल्स नेवीकट, क्लासिक जैसै ब्रांड बनाने वाली कंपनी आईटीसी ने कहा है कि सरकारी निर्देशों के मुताबिक दिसंबर 2010 से सिगरेट व तंबाकू उत्पादों के पैकेटों पर नई चेतावनी जारी करनी थी, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वो चेतावनी किस प्रकार की होगी।
आईटीसी के प्रवक्ता ने कहा कि जब तक चेतावनी कैसी होगी, यह साफ नहीं हो जाता तब तक उत्पादन इकाईयां बंद रखी जाएंगी। खबर है कि सिगरेट बनाने वाली एक और कंपनी गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने भी उत्पादन रोक दिया है। हालांकि कंपनी की तरफ से इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications