सर्द मौसम की शिकार दिल्ली, विमान सेवाएं बाधित
नई दिल्ली। सर्द मौसम अपने पूरे शबाब पर आ गया है। चूंकि सर्दियों की पसंदीदा जगह है हमारी राजधानी दिल्ली। ठंड और धुंध ने अपना जाल राजधानी में फैलाना शुरू कर दिया है जिसके चलते दिल्ली में शुक्रवार की सुबह थोड़ी देर से हुई, गुरूवार को हुई बूंदाबादी से तापमान में एक दम गिरावट आ गई है। जिसके चलते मौसम में एकाएक सर्दी बढ़ गई है। धुंध के चलते आज सुबह से सभी विमान सेवाएं देरी से चल रही हैं।
दिल्ली-अमृतसर फ्लाइट संख्या एआई 116 रोजाना 13.50 पर राजासांसी पहुंचेगी, जबकि दिल्ली-अमृतसर एआई 639 रोजाना 14.50 पर उड़ेगी। इसके अलावा दिल्ली-अमृतसर फ्लाइट संख्या एआई 188 रोजाना 15.20 पर पहुंचेगी, जबकि अमृतसर-दिल्ली फ्लाइट संख्या एआई 187 रोजाना 16.20 पर उड़ान भरेगी। सर्दी के मौसम में धुंध बढ़ने के कारण एयर इंडिया ने राजासांसी एयरपोर्ट अमृतसर से आने-जाने वाली फ्लाइट्स के शेडच्यूल में बदलाव किया है। यह बदलाव 31 जनवरी तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत दुबई-अमृतसर फ्लाइट मंगलवार से लेकर रविवार तक 13.30 पर पहुंचेगी।













Click it and Unblock the Notifications