संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
नई दिल्ली। 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के चलते शुक्रवार को भी संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही। लोकसभा की कार्यवाही साढ़े तीन बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही ढाई बजे तक के लिए स्थगित की गई।नौ नवम्बर से शुरू हुए शीतकालीन सत्र में लगातार 16 वें दिन संसद में कामकाज प्रभावित रहा।
दोनों सदनों में कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे और नारेबाजी के चलते इसे पहले 12 बजे तक स्थगित किया गया था। कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर विपक्ष ने नारेबाजी जारी रखी जिससे लोकसभा की कार्यवाही 3.30 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवही 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।












Click it and Unblock the Notifications