जापान, अमेरिका के बीच सबसे बड़ा युद्धाभ्यास शुरू
टोक्यो। दक्षिण कोरियाई द्वीप पर उत्तर कोरिया के हमले के 10 दिन बाद करीब 44,000 जापानी और अमेरिकी सैनिकों ने शुक्रवार को सात दिनों का युद्धाभ्यास शुरू किया।इस युद्धाभ्यास में जापान की समुद्री सीमा में स्थित ओकिनावा द्वीप के करीब दोनों देशों के 60 युद्ध पोत और 400 विमान हिस्सा ले रहे हैं। यह अभ्यास अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच दो दिन पहले समाप्त हुए नौसैनिक अभ्यास के बाद शुरू हुआ है।
दक्षिण कोरिया ने युद्धाभ्यास में अपने निरीक्षक भेजे हैं। जुलाई में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच हुए युद्धाभ्यास में जापान ने निरीक्षक भेजे थे।












Click it and Unblock the Notifications