भारतीय साझेदारी वाले नेपाली बैंक प्रमुखों के वेतन सबसे कम

काठमांडु, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। नेपाल में भारतीय बैंकों की साझेदारी में चल रहे बैंकों के प्रमुख वेतन हासिल करने के मामले में देश के दूसरे बैंकों के प्रमुखों से पीछे हैं। यह तब है जबकि नेपाल दुनिया के सबसे गरीब देशों में से एक है और भारत दुनिया की तेज उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों में से एक है।

नेपाल के 29 वाणिज्यिक बैंकों में 'नेपाल एसबीआई' और 'एवरेस्ट बैंक' मुख्य कार्यकारी अधिकारी के वेतन और अन्य सुविधाओं के मामले में सबसे नीचे हैं।

नेपाल एसबीआई भारत के सबसे बड़े बैंक 'भारतीय स्टेट बैंक' जबकि एवरेस्ट बैंक 'पंजाब नेशनल बैंक' द्वारा संचालित है।

नेपाल एसबीआई के प्रमुख 1,17,000 नेपाली रुपये प्रतिमाह के वेतन के साथ सूची में 25वें पायदान पर हैं। उनके नीचे हैं एवरेस्ट बैंक के प्रमुख, जिनका मासिक वेतन 1,06,000 नेपाली रुपये है।

सूची में अव्वल हैं स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक नेपाल के प्रमुख, जिनका वेतन है 19 लाख नेपाली रुपये प्रतिमाह।

दूसरे स्थान पर हैं 'कुमारी' बैंक के प्रमुख, जिनका वेतन 10 लाख नेपाली रुपये प्रतिमाह है।

शीर्ष दो बैंक प्रमुखों का वेतन और बाकी बैंक प्रमुखों के बीच हालांकि बहुत बड़ा फासला है।

सूची में तीसरे स्थान पर नेपाली इंवेस्टमेंट बैंक के प्रमुख का वेतन 1,90,000 नेपाली रुपये प्रतिमाह है।

वेतन के मामले में भारतीय साझीदारी वाले बैंक की स्थिति दूसरे देशों के साझीदारी वाले बैंकों से भी बुरी है।

नेपाल का पहला साझेदारी बैंक नेपाली बैंक है, जो 1984 में अमीरात बैंक की साझीदारी में शुरू हुआ था, लेकिन अब आयरलैंड का एनबी इंटरनेशनल इसका प्रमुख साझीदार है, अपने प्रमुख को 1,15,000 नेपाली रुपये प्रतिमाह वेतन दे रहा है।

उधर बांग्लादेश के आईएफआईसी की साझीदारी वाले 'नेपाल बांग्लादेश बैंक' अपने प्रमुख को 1,67,000 नेपाली रुपये प्रतिमाह वेतन दे रहा है।

नेपाल के बैंकों को नियमित करने वाले प्राधिकरण ने हालांकि बैंक प्रमुखों के वेतन को नियंत्रित करने की पहल शुरू कर दी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+