कश्मीर और लद्दाख में पारा लुढ़का

घाटी में आसमान साफ होने की वजह से हालांकि दिन में धूप दिखाई दी लेकिन रात के समय तापमान कम होने से श्रीनगर और अन्य जिलों में कई स्थानों पर नलों का पानी जम गया है।श्रीनगर के बाहरी इलाके अहमद नगर में रहने वाले 49 वर्षीय अब्दुल सलमान ने कहा, "मैं यह नहीं समझ पर रहा था कि सुबह नल में पानी क्यों नहीं है, लेकिन जब मुझे पता चला कि रात को तापमान शून्य से नीचे चला गया था तब मुझे समझ में आया कि नल का पानी क्यों जम गया था।"
पंडिता ने बताया, "दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।" उन्होंने कहा कि घाटी और श्रीनगर में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम सर्द और शुष्क बना रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications