हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित

parliament-house-
नई दिल्ली। 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग को लेकर विपक्ष के हंगामे के चलते शुक्रवार को भी संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही में बार-बार बाधित हुई। लोकसभा की कार्यवाही साढ़े तीन बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही ढाई बजे तक के लिए स्थगित की गई।

लेकिन इसी दौरान कुछ विधायी कामकाज भी निपटाया गया।गत नौ नवम्बर से शुरू हुए शीतकालीन सत्र में लगातार 16 वें दिन संसद में कामकाज प्रभावित रहा। सुबह दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही 12 बजे स्थगित कर दी गई थी। उसके बाद जब दोबारा सदन की कार्यवाही शुरू हुई तब सरकार ने कुछ प्रस्तावों को सदन के पटल पर रखा और राज्यसभा में शोर-शराबे के बावजूद अनुपूरक अनुदान मांग विधेयक (रेलवे) 2010-11 को पारित कराया।

कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर विपक्ष ने नारेबाजी जारी रखी जिससे लोकसभा की कार्यवाही 3.30 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवही 2.30 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

राज्यसभा में उपाध्यक्ष के. रहमान खान ने 12 बजे कार्यवाही शुरू होने पर सरकार को जरूरी विधेयक सदन के पटल पर रखने को कहा और रेल मंत्री ममता बनर्जी को रेलवे के लिए अनुदान मांगों से संबंधित विधेयक पेश करने को कहा। विधेयक को राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस विधेयक को लोकसभा में गुरुवार को पारित कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+