ओबामा ने विकीलीक्स की जाँच का जिम्मा सौंपा

ओबामा ने विकीलीक्स की जाँच का जिम्मा सौंपा
अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा ने विकीलीक्स तक गोपनीय दस्तावेज़ कैसे पहुँचे, इसकी जाँच का जिम्मा एक आतंकवाद विरोधी विशेषज्ञ रसेल ट्रेवर्स को सौंप दिया है.

वो ये पता लगाने की कोशिश करेंगे कि सरकारी इंटरनेट साइट्स से ये दस्तावेज़ विकीलीक्स तक कैसे पहुँचे. अमरीका से मिली खबरों के मुताबिक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी आमेजॉन ने हज़ारों गोपनीय कूटनीतिक दस्तावेज़ सार्वजनिक करने वाली विकीलीक्स की वेबसाइट के आमेजॉन के सर्वर के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है.

अमरीकी सीनेटर जो लिबरमैन ने बताया कि उन्हें आमेजॉन के विकीलीक्स के ख़िलाफ़ लिए गए फ़ैसले की सूचना दी गई है. ऐसा माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही आलोचनाओं के बाद इस हफ्ते की शुरुआत में विकीलीक्स आमेजॉन के सर्वर का ही इस्तेमाल कर रही थी.

लंदन में एक पत्रकार वार्ता में विकीलीक्स के लिए काम करने वाले एक पत्रकार जेम्स बॉल ने बताया कि आमेजॉन किस तरह विकीलीक्स की मदद करती थी.

किताबें और दूसरी चीजों को बेचने के साथ साथ आमेजॉन छोटी अवधि के लिए इंटरनेट सर्वर भी उपलब्ध कराती है. कई ऐसी साइट्स हैं जो ज्यादा ट्रैफिक होने पर इसका इस्तेमाल करती हैं.

पत्रकार जेम्स बॉल का कहना है, ''व्यस्त समय में विकीलीक्स ने आमेजॉन के कुछ सर्वर का इस्तेमाल किया है. मुझे ये नहीं मालूम कि अब हमारे दस्तावेज़ आमेजॉन की वेबसाइट पर दिख रहे हैं या नहीं लेकिन अगर इन्हें हटा लिया गया है तो ये चिंता का विषय है.''

विकीलीक्स छह ऐसे मीडिया संगठनों में से एक है जो जनहित के बड़े मामलों पर काम कर रही हैं और जैसाकि दुनिया के पांच बड़े अखबारों द्वारा छापी जा रही खबरों से साफ भी हो गया है।

असांज लापता

इस बीच विकीलिक्स के संस्थापक जुलियन असांज का कोई अता-पता नहीं है. विकीलीक्स के प्रवक्ता क्रिस्टीन ह्राफनसन ने लंदन में एक कॉन्फ्रेंस में कहा है कि इसे समझा जा सकता है कि जुलियन असांज क्यों सामने नहीं आना चाह रहे हैं.

वो ये समझ ही नहीं पा रहे कि दस्तावेज़ों को सार्वजनिक कर उन्होंने कौन सा क़ानून तोड़ा है. इस बीच गार्डियन अख़बार में छपे विकीलीक्स के ताजा दस्तावेज़ों से पता चला है कि अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख यूकिया अमानो ने पद संभालने से एक साल पहले ईरान के परमाणु कार्यक्रम समेत कई महत्वपूर्ण मामलों में अमरीका की तरफदारी की थी.

विएना में अमरीकी मिशन का कहना है कि अमानो अक्सर ये कहा करते थे कि वो अमरीका के पक्ष में हैं. ईरान ने भी पहले अमानो पर पक्षपात करने का आरोप लगाया था.

बीबीसी के कूटनीतिक मामलों के संवाददाता का कहना है कि ये जानकारी लज्जाजनक है लेकिन यूकिया अमानो ने जब से अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के महानिदेशक का पदभार संभाला है तब से उन्होंने अमरीका की कोई तरफदारी नहीं की है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+