फेसबुक करवा रहा है 'तलाक'!
वाशिंगटन। इंटंरनेट की दुनिया लोगों को करीब लाती है क्योंकि इस के जरिये आप दुनिया के किसी भी कोने में बैठे लोगों से जुड़ सकते हैं लेकिन आपको जानकर आश्यर्य होगा कि सोशल वेबसाइटों ने अमेरिका में लोगों का तलाक करवा दिया है और लगातार करवाता जा रहा है। यकीन नहीं आया आपको, लेकिन सच्चाई यही है,जो हाल में किए गए एक सर्वेक्षण में सामने आई है कि अमेरिका में हर पाँच में से एक तलाक में लोकप्रिय सोशल वेबसाइटों की भूमिका होती है।
अमेरिकन एकेडमी ऑफ मेट्रोमोनियल लॉयर्स द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के अनुसार आश्चर्यजनक रूप से तलाक के मुकदमे लड़ने वाले 80 प्रतिशत वकीलों के अनुसार ऐसे मामलों में काफी वृद्धि हुई है जिसमें लोग धोखाधड़ी के सबूत जुटाने के लिए सोशल वेबसाइटों का इस्तेमाल कर रहे हैं। डेली मेल में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार ऐसे मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है जिसमें फेसबुक पर प्रदर्शित इश्कबाजी वाले संदेशों और चित्रों को अनुचित व्यवहार अथवा मतभेदों के लिए मुख्य सबूत के रूप में पेश किया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications