तस्करी के आरोप में बरेली में 3 गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) ने एक महिला सहित तीन व्यक्तियों को लगभग एक करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थो (स्मैक)के साथ बुधवार रात को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली इलाके में बस स्टैंड के पास इन तीनों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे अपने किसी ग्राहक को स्मैक बेचने की फिराक में थे।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तस्कर एक अतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं और पिछले चार-पाच साल से उत्तर प्रदेश के अलावा पड़ोसी राज्यों मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली और हरियाणा में मौजूद अपने ग्राहकों को नशीले पदार्थो की आपूर्ति करते थे।
कोतवाली प्रभारी राजा सिंह ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि वे तीनों स्थानीय फतेहगंज कस्बे के निवासी हैं। उनसे पूछताछ जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications