शोध पर खर्च के मामले में चीन चौथे स्थान पर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक राष्ट्रीय स्तर पर शोध एवं विकास संसाधन सर्वेक्षण के बुधवार को प्रकाशित रिपोर्ट में यह बात कही गई है। यह सर्वेक्षण देश में दूसरी बार किया गया है।
वर्ष 2009 में देश के शोध एवं विकास कार्यक्रमों से 30 लाख से अधिक लोग जुड़े रहे, जो दुनिया में सबसे बड़ी संख्या है।
राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो में समाज एवं विज्ञान विभाग के उपनिदेशक चा झिमिन ने कहा कुल 580.21 अरब युआन में से 135.83 अरब युआन की राशि शोध एवं विकास पर खर्च की गई, जो वर्ष 2000 में खर्च की गई राशि से करीब चार गुना ज्यादा है।
चा ने हालांकि कहा कि शोध एवं विकास पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 1.7 फीसदी खर्च किया गया जो विकसित देशों की तुलना में काफी कम है। विकसित देश शोध एवं विकास पर जीडीपी का तीन फीसदी हिस्सा खर्च करते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications