पंजाब में फैक्टरी में भीषण आग लगी
चण्डीगढ़। पंजाब में बरनाला कस्बे के निकट विश्व की मशहूर कम्पनी ट्राइडेंट समूह के धागे की फैक्टरी में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। आग की वजह से करोड़ों रुपये की सम्पत्ति के नुकसान का अनुमान है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन दल के कर्मचारी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आग की वजह से 10 से 15 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है।
उल्लेखनीय है कि ट्राइटेंड ग्रुप को तौलियों के निर्माण के क्षेत्र में बड़ी कम्पनियों में गिना जाता है। भारत में इस समूह के खुदरा ग्राहकों में वालमार्ट, जेसी पैनी, टारगेट, सियर्स, गेस्ट सप्लाई, रीबॉक जैसे प्रमुख हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications