'भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर आईएमएफ के अनुमान के अनुरूप' (लीड-1)
केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात के बाद कान ने पत्रकारों से कहा, "आर्थिक विकास और समेकित विकास के मामले में भारत का विकास अद्भुत है।"
कान ने कहा, "विकास दर हमारे अनुमान के अनुरूप रह सकती है।"
मौजूद वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था की विकास दर 8.9 प्रतिशत रही जो कि सरकार के अनुमान 8.5 प्रतिशत से ज्यादा है। साथ ही यह पिछले साल की इसी तिमाही की तुलना में 0.2 प्रतिशत ज्यादा है।
उन्होंने कहा, "आप अपनी क्षमता का भरपूर उपयोग कर रहे हैं, आप जितनी तेजी से विकास कर सकते हैं उतना कर रहे हैं, और अभी तक यह बहुत अच्छी तरह से किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications