सरकार भ्रष्टाचार के प्रति उदासीन : आडवाणी
उन्होंने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) एवं केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का इस्तेमाल महज 'राजनीतिक समाधान के औजार' के तौर पर किया जा रहा है।
एक संवाददाता सम्मेलन में भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर संसद में 15 दिनों से गतिरोध कायम रहने पर विपक्ष का दृष्टिकोण प्रकट करते हुए आडवाणी ने कहा, "सरकार भ्रष्टाचार की समस्या के प्रति उदासीन है।"
उन्होंने 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग दोहराई।
आडवाणी ने कहा, "हम नहीं चाहते कि संसद की कार्यवाही इसी तरह चलती रहे। इसके लिए एकमात्र सरकार दोषी है।"
उन्होंने कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन, राष्ट्रमंडल खेल की तैयारी में धांधली एवं मुम्बई की आदर्श हाउसिंग सोसाइटी जैसे मुख्य घोटालों के आरोपों से शासन प्रणाली और 'समूचा राष्ट्र' प्रभावित हुआ है।
आडवाणी ने कहा कि भाजपा एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य घटक दल संसद के भीतर और बाहर भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications