उदय नारायण ने दोहराया इतिहास

पटना। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष पद के लिए दूसरी बार चुने जाने के साथ ही उदय नारायण चौधरी ने 48 वर्षो के बाद इतिहास दोहरा दिया। बिहार विधानसभा के इतिहास में यह दूसरा मौका है कि जब कोई व्यक्ति दूसरी बार अध्यक्ष बना है। गया जिले के इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक के तौर पर विधानसभा पहुंचे चौधरी को गुरुवार को सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष के रूप में दोबारा चुन लिया। इसके पूर्व चौधरी पहली बार 30 नवंबर 2005 को विधानसभा अध्यक्ष चुने गए थे।

गौरतलब है कि इसके पूर्व विन्देश्वरी प्रसाद वर्मा ऐसे व्यक्ति थे जो 25 अप्रैल 1946 से लेकर 1962 तक विधानसभा अध्यक्ष रहे थे। वर्मा के बाद डॉ़ लक्ष्मी नारायण सुधांशु विधानसभा अध्यक्ष बने परंतु उन्हें वर्ष 1967 में पद से हटना पड़ा था। इसी तरह धनिकलाल मंडल को भी करीब तीन वषरें में ही अध्यक्ष पद से जाना पड़ा था। मंडल के बाद हालांकि अध्यक्ष बने हरिनाथ मिश्र 21 मार्च 1972 से लेकर 26 जून 1977 तक अध्यक्ष पद पर बने रहे।

मोहम्मद हिदायतुल्ला खां तो करीब एक वर्ष तक ही अध्यक्ष की कुर्सी पर बरकरार रहे। हिदायतुल्ला खां 27 मार्च 1989 से लेकर 19 मार्च 1990 तक अध्यक्ष रहे थे। महादलित वर्ग से आने वाले उदय नारायण पांचवीं बार इमामगंज क्षेत्र से जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+