श्रीनगर में इस मौसम की सबसे सर्द रात

पंडित ने बताया कि गुरुवार सुबह लद्दाख क्षेत्र के लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कारगिल में तापमान शून्य से 10 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।उन्होंने बताया, "पिछले कुछ दिनों के दौरान घाटी में और लद्दाख क्षेत्र में आसमान साफ रहने की वजह से तापमान में गिरावट हुई है।"
उन्होंने कहा, "रात के समय बादल छाए रहने से अक्सर तापमान में बढ़ोतरी होती है और यहां उत्तर भारत से पश्चिमी विक्षोभ आने से भी तापमान बढ़ता है। अब तक यहां सर्द और मौसम शुष्क है।"इस बीच राज्य सरकार ने सर्दियों के दौरान भी घाटी में शैक्षिक संस्थान खुले रखने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सर्दियों के दौरान स्कूलों को गर्म बनाए रखने की सुविधा के लिए केंद्र सरकार से नौ करोड़ रुपये देने का अनुरोध किया है।












Click it and Unblock the Notifications