खाद्य महंगाई दर 4 महीने के निचले स्तर पर

पिछले कुछ सप्ताह में खाद्य महंगाई दर के साथ-साथ थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर में भी कमी आई है। महंगाई दर में यह कमी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सख्त मौद्रिक नीति अपनाए जाने और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति बढ़ने के कारण हुई है।
अक्टूबर महीने में थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित कुल महंगाई दर घटकर 8.58 प्रतिशत हो गई जो कि सितम्बर में 8.62 प्रतिशत रही थी।
20 नवम्बर को समाप्त सप्ताह में ईंधन और बिजली क्षेत्र की महंगाई दर घटकर 9.99 प्रतिशत हो गई जो कि इससे पहले के सप्ताह में 10.57 प्रतिशत दर्ज की गई थी।20 नवम्बर को समाप्त सप्ताह में पिछले साल के इसी सप्ताह के मुकाबले विभिन्न खाद्य पदार्थो की कीमतों में हुआ उतार-चढ़ाव निम्न है:
मोटे अनाज: 0.66 प्रतिशत
चावल: 1.84 प्रतिशत
गेहूं: (-) 3.16 प्रतिशत
दालें: (-) 10 प्रतिशत
सब्जियां: (-) 3 प्रतिशत
फल: 19.27 प्रतिशत
दूध: 17.76 प्रतिशत
आलू: (-) 42.99 प्रतिशत
प्याज: 16.86 प्रतिशत












Click it and Unblock the Notifications