क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण

ब्रह्मोस के प्रवक्ता ने आईएएनएस को बताया, "ब्रह्मोस के ब्लॉक तृतीय प्लस संस्करण का परीक्षण सुबह 10.55 बजे किया गया।" उन्होंने बताया कि यह परीक्षण शत-प्रतिशत सफल रहा।
इस परीक्षण का गवाह बने सेना के शीर्ष अधिकारियों ने इस मिशन को अंजाम देने वाले वैज्ञानिकों को बधाई देते हुए कहा कि इससे भारतीय सशस्त्र बलों को विलक्षण क्षमताएं हासिल होंगी।
उल्लेखनीय है कि ब्रह्मोस को भारत और रूस ने मिलकर डिजाइन किया है। यह मिसाइल 290 किलोमीटर की दूरी तक मार कर सकती है और यह 200-300 किलोग्राम भार वाले परम्परागत मुखास्त्रों को वहन करने में सक्षम है। इस मिसाइल का नाम भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मॉस्कावा नदियों के नाम पर रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications