अब अपनों से करें जी भर के बात, STD कॉल हुई लोकल बराबर
नई दिल्ली। अब अपनों से बात करना और आसान हो गया है, अब आप अपने चाहने वालों से जितनी चाहिए उतनी बात कर सकते है क्योंकि बीएसएनएल ने अपने उपभोक्ताओं को एक नायाब तोहफा दिया है। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए एसटीडी और लोकल कॉल्स की रेट बराबर कर दी है। मतलब ये कि लैंडलाईन से अब 3 मिनट पर सिर्फ एक रूपये बात कर सकते हैं।
अपने सभी फिक्सड फोन उपभोक्ताओं के लिए बीएसएनएल का ये तौहफा आज से लागू हो गया है। । बीएसएनएल अधिकारियों के मुताबिक सभी फिक्स्ड फोन पर नई दरें स्वत: लागू हो जाएगी। अब लैंड लाइन उपभोक्ता एक रूपए में तीन मिनट तक देश के किसी भी हिस्से में बात कर सकते हैं। हालांकि यह स्कीम सभी लैंड लाइन फोन के लिए ही दी गई है।













Click it and Unblock the Notifications