भ्रष्ट्राचारी थॉमस ने कहा, मैं अब भी बिग बॉस
नई दिल्ली। भ्रष्ट्राचारी ते नाम से संबोधित किये जाने वाले पी जे थॉमस ने कहा है वि भले ही मैं 2 जी घोटालें की जांच नहीं करूँगा लेकिन मैं अभी भ्रष्टाचार पर निगरानी रखने वाली संस्था के प्रमुख के पद बरकरार हैं। मतलब कहने का ये है कि थॉमस भले ही काम नहीं कर रहे हों लेकिन बिग बॉस की कुर्सी पर वो ही बैठे हुए हैं। सर्वोच्च न्यायालय ने हालांकि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच की निगरानी को लेकर उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाया है। थॉमस ने संवाददाताओं से कहा ,"सरकार ने मुझे मुख्य सर्तकता आयुक्त (सीवीसी) नियुक्त किया है। मैं सीवीसी के रूप में काम कर रहा हूं।"
महाधिवक्ता गोपाल सुब्रह्मण्यम ने बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय को सूचित किया कि 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की सीबीआई जांच की निगरानी से थॉमस किसी भी तरह नहीं जुड़ेंगे। मंगलवार को न्यायामूर्ति जी. एस. सिंघवी और ए. के. गांगुली की खंडपीठ ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की सीबीआई जांच थॉमस की निगरानी में कराने पर सवाल उठाए थे। 2जी स्पेक्ट्रमों के आवंटन के समय थॉमस दूरसंचार मंत्रालय के सचिव थे। थॉमस ने कहा, "कुछ पुराने मामले हैं और सर्वोच्च न्यायालय ने पहले ही इसमें स्थगन आदेश दे रखा है। सब कुछ देखने के बाद सरकार ने मुझे सीवीसी नियुक्त किया है और मैं अब भी सीवीसी हूं।"













Click it and Unblock the Notifications