आसमान छूते सोने के दाम, 21 हजार के पार
मुबंई। आज कल शादियों का मौसम है लोग वर-वधू के लिए सोना खरीद रहे हैं लेकिन शायद अब अपने पसंदीदा लोगों के लिए सोना खरीदना इतना आसान ना हो क्योंकि बुधवार को सोने के भाव ने आसमां छूते हुए एक रिकार्ड कायम कर लिया है। बुधवार को सोना 21,000 रुपये प्रति दस ग्राम के पार निकल गया। यह सोने की कीमतों का नया रिकॉर्ड है। वहीं औद्योगिक इकाइयों और सिक्कों के लिए मांग बढ़ने से चांदी भी 43,950 रुपये प्रति किलोग्राम की नई उंचाई पर पहुंच गई।
सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, शादी-ब्याह के सीजन की वजह से स्टाकिस्टों तथा ज्वेलर्स की मांग बढ़ने से राजधानी में सोना स्टैंडर्ड की कीमत 200 रुपये बढ़कर 21,020 रुपये प्रति दस ग्राम की नई उंचाई पर पहुंच गई। जानकारों के अनुसार सोने में तेजी इसी तरह आगे भी बनी रहेगी और आने वाले दिनों में सोना 21000 का स्तर भी पार कर सकता है।
सुबह 10:40 बजे सोने के भाव 20589 रुपए पर बोले गए। इससे पहले मंगलवार को सोने ने 20624 के रिकॉर्ड स्तर को छुआ था। जानकारों के मुताबिक यूरोप के कर्ज संकट को देखते हुए सोने में निवेशकों का भरोसा बना रहेगा और इस हफ्ते के अंत तक सोने के भाव 21000 रुपए/10 ग्राम तक पहुंच सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications