CVC नहीं करेंगे जांच की निगरानी
नई दिल्ली। आखिरकार अब आया ऊँट पहाड़ के नीचे और कोर्ट के सवालिया निशान के आगे सरकार को झुकना पड़ा, जिसके चलते विवादों में घिरे मुख्य सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) पी. जे. थॉमस 2-जी स्पेक्ट्रम जांच की निगरानी नहीं करेंगे। केन्द्र सरकार की ओर से सॉलिसिटर जनरल ने आज सुप्रीम कोर्ट में बताया कि थॉमस 2-जी स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में सीबीआई जांच की निगरानी नहीं करेंगे। गौरतलब है कि मंगलवार को सुप्रीमकोर्ट ने थॉमस के बारे में सरकार से पूछा तो आखिर वो इंसान जो खुद घोटालों में नामित हो वो भला घोटालों की निश्पक्ष जांच कैसे कर सकता है।
आपको बता दें कि दूरसंचार मंत्रालय में पूर्व सचिव रह चुके थॉमस को 7 सितंबर को तीन सदस्यीय पैनल द्वारा सीवीसी पद पर नियुक्त किया गया था। इस पैनल में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गृहमंत्री पी चिदंबरम और लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज भी शामिल थीं। हालांकि, सुषमा ने उनकी नियुक्ति का विरोध किया था।
सुप्रीम कोर्ट में सरकार ने 2-जी घोटाला मामले में कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने को तैयार है। सीबीआई को भी इससे कोई आपत्ति नहीं है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार के इस रूख पर सवाल पूछा है कि सीबीआई सीवीसी के तहत काम करती है तो ऎसे में थॉमस जांच की देखरेख कैसे कर सकते हैं।













Click it and Unblock the Notifications