मीरवाइज पर दोबारा पड़ीं अंडे -बोतलें
नई दिल्ली। मीरवाइज के खिलाफ भाजयूमों का गुस्सा जारी है अभी चंड़ीगढ़ में हुए हमले की आग बूझी भी नहीं थी दिल्ली में एक बार फिर से मीरवाइज के सेमिनार में विरोध हुआ है। कश्मीर के अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता मीरवाइज उमर फारुक का विरोध जारी है, बुधवार को वे जब दिल्ली में एक सेमिनार में भाग लेने के लिए फॉरिन करेसपोंडेंट्स क्लब पहुँचे तो भाजपा की युवा इकाई ने उनकी कार पर अंडे फेंके।
भाजयुमो के कार्यकर्ता मीरवाइज़ की दिल्ली में मौजुदगी का विरोध कर रहे थे। उन्होने मीरवाइज के खिलाफ नारेबाजी की और पानी की बोतलें भी फेंकी। बाद में पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और मीरवाइज को अंदर ले गए।













Click it and Unblock the Notifications