विकास कार्यो की समीक्षा करेंगी सोनिया

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि दोपाहर 12 बजे के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में बचत भवन में यह बैठक होगी। इसमें जिले के सभी अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। रायबरेली की सांसद होने के नाते सोनिया इस बैठक की अध्यक्षता करेंगी।
माना जा रहा है कि बीते दो दिनों में औचक भ्रमण के दौरान सोनिया को विभिन्न गांवों में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जो शिकायतें मिली हैं, उनको वह इस बैठक में उठा सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications