बुलंदशहर में सड़क हादसे में 6 की मौत
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में बुधवार तड़के एक कार और गैस टैंकर की भिड़ंत में छह बारातियों की मौत हो गई। वे सभी नोएडा के रहने वाले थे और उनकी उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच थी।
हादसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में बिलसारी के पास दिल्ली-कानपुर राजमार्ग पर हुआ जब बारातियों को ले जा रही टाटा इंडिका कार इंडेन गैस के टैंकर से टकरा गई।
सिकंदरा थाना प्रभारी ओ.पी.चौधरी ने संवाददाताओं को बताया कि कार सवार मोनू, अँकुर, गोलू, गौरव, नितिन और तरुण की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि युवक नशे में थे। कार से शराब की बोतलें और नमकीन बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक वे सभी बुलंदशहर के दुधवन कस्बे में एक विवाह में शरीक होने के बाद नोएडा लौट रहे थे। चौधरी ने कहा कि मौके से फरार टैंकर चालक की तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications