बिहार में अगवा 2 स्कूली छात्र मिले, 4 गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले जहानाबाद के एक निजी विद्यालय में कक्षा छठवीं में पढ़ने वाले 12 वर्षीय रविकांत और उसके रिश्तेदार 14 वर्षीय अजीत कुमार को उस वक्त अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया था, जब दोनों साइकिल की मरम्मत के लिए दुकान पर जा रहे थे।
इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने रविकांत के परिजनों से दोनों को मुक्त करने एवज में 10 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी थी। गौरतलब है कि रविकांत के पिता अजय कुमार उत्तराखण्ड में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।
राज्य पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी के अनुसार जहानाबाद पुलिस का एक दल खुफिया जानकारी के आधार पर मुंगेर पुलिस की मदद से एक होटल पर छापा मारा और बच्चों को बरामद कर लिया। साथ ही इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों से पूछताछ चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।पुलिस के अनुसार तीन दिन पहले जहानाबाद के एक निजी विद्यालय में कक्षा छठवीं में पढ़ने वाले 12 वर्षीय रविकांत और उसके रिश्तेदार 14 वर्षीय अजीत कुमार को उस वक्त अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया था, जब दोनों साइकिल की मरम्मत के लिए दुकान पर जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications