अरूंधति-गिलानी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज
नई दिल्ली। आखिर कार वो ही हुआ जिसके कयास लंबे समय से लगाये जा रहे थे। बुकर विजेता और हुर्रियत नेता सैयद अली शाह के खिलाफ सोमवार को दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों के ऊपर भारत विरूद्ध बयान देने का आरोप है। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 124 ए (राजद्रोह), 153 ए (दो समुदायों में वैमनस्य फैलाने), 153 बी (राष्ट्रीय अखंडता के विरुद्ध बयान देने), धारा 504 (शांति भंग करने के मकसद से अपमानजनक टिप्पणी करने) और धारा 505 (दंगा भड़काने वाला बयान देने) के तहत मामला दर्ज किया है।
पंडित ने तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में गिलानी, राय और अन्य के खिलाफ 'आजादी : एक मात्र रास्ता' सम्मेलन में भारत विरोधी बयान देने के कारण 28 अक्टूबर को एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दर्ज की थी।याचिका में कहा गया था कि आरोपियों ने कश्मीर को भारत से अलग करने के पक्ष में बयान दिया था।













Click it and Unblock the Notifications