मनसे के मराठी प्रेम का निशाना बनीं 'जेट एयरवेज'

मुंबई। हमेशा मराठी राग अलापने वाले महाराष्ट्र नवनिर्माँण सेना यानी मनसे का नया तुगलकी फरमान जारी हुआ है, इस बार उसका मराठी प्रेम बरसा है जेट एयरवेज पर। मुंबई से ऑपरेट होने वाली फ्लाइट्स में मराठी भाषा की फिल्मों को दिखाने और अखबारों को रखने के अलावा इस भाषा में अनाउंसमेंट भी की जाए।

एमएनएस के विधायक नितिन सरदेसाई ने जेट एयरवेज के सीईओ को एक चिट्ठी में लिखा है, ' हमारी मांग है कि आपको मराठी में अनाउंसमेंट शुरू करनी चाहिए। मुंबई से जाने वाली फ्लाइट्स में मराठी फिल्मों को दिखाया जाए और मराठी अखबार रखे जाएं। 'सरदेसाई ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जेट एयरवेज़ इसका ख्याल नहीं रखती तो उन्हें विकल्प का पता होना चाहिए।

सरदेसाई ने कहा कि हाल ही में मुंबई से लंदन की जेट की एक उड़ान में उन्होंने देखा कि हिंदी के साथ ही तमिल, मलयालम और गुजराती में फिल्में दिखाई जा रही हैं। उन्होंने कहा, ' कंपनी का मुख्यालय मुंबई में है। आपको पता है कि आपकी एयरलाइन से लाखों मराठी लोग यात्रा करते हैं। इसके बावजूद आप उनकी सुविधाओं के प्रति उदासीनता दिखाते हैं। '

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+