स्वाइन फ्लू से 2 की मौत, 11 नए मामले

विशेषज्ञों के अनुसार, इस वर्ष मानसून के महीने में मई और सितंबर में अपनी चरम पर रहे स्वाइन फ्लू से मरने वालों की संख्या 1,236 के करीब पहुंच गई है। एच1नए1 वायरस नमी और गर्मी में ज्यादा बढ़ते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, तापमान गिरने से समूचे देश में संक्रमित मामलों की संख्या में कमी आई है और 22-28 नवंबर के बीच दो लोगों की मौत हुई है जिसमें एक राजस्थान तो दूसरा मध्य प्रदेश का है।
इस दौरान 11 नए मामलों की सूचना है जिसमें राजस्थान से पांच, महाराष्ट्र से तीन, तमिलनाडु से दो जबकि हरियाणा से एक है। 2009 के दौरान फ्लू के लगभग 1, 489 मामले सामने आए थे जब विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे महामारी घोषित कर दिया था। देश में 2009 के दौरान फ्लू से 1, 489 जानें गई थीं जबकि 45,908 लोग इससे पीड़ित हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications