सहारनपुर में परिवार के 4 लोग जलकर मरे
सहारनपुर।उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में दो नाबालिग बच्चों सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की घर में ही जलकर मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक कोतवाली देहात इलाके के उत्तम विहार गांव में कुंवर पाल (30) और उनकी पत्नी बबली (28) के अलावा बेटे दिलीप (4) और बेटी अनुष्का (2) की घर में ही जलकर मौत हो गई।
थाना प्रभारी सुरेश अटौरिया ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना रात करीब दो बजे की है। घटना के समय कुंअरपाल परिवार के साथ एक ही कमरे में सो रहे थे। सूचना के बाद जब तक दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पातीं तब तक चारों की मौत हो चुकी थी।
अटौरिया ने बताया कि फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग कैसे लगी। घटना की जांच की जा रही है। रंजिश के चलते किसी के द्वारा आग लगाने की आशंका से भी पुलिस इंकार नहीं कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications