जगन मोहन रेड्डी ने कडप्पा सासंद सीट से दिया इस्तीफा

हैदराबाद। आखिर कार वो ही हुआ जिसका अनुमान तो था लेकिन यकीन नहीं किया जा सकता था। कांग्रेस पार्टी से लगातार शीत युद्ध करने वाले जगन मोहन रेड्डी ने अब से थोड़ी देर पहले कडप्पा सांसद सीट से इस्तीफा दे दिया है। इस के साथ ही उनकी मां ने भी अपनी MLA की सीट छोड़ दी है।

जगन ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया। जगन ने कडप्पा के सांसद पद से भी अपना इस्तीफा लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को भेज दिया है। जगन मोहन के साथ उनकी मां ने भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे पार्टी के साथ बने रहें। उन्होंने कहा कि वह निजी कारणों से पार्टी को छोड़ रहे हैं।

आंध्रप्रदेश की सीएम स्व. वाईएसआर रेड्डी की मृत्यु के बाद लगातार उनके पुत्र जगन मोहन रेड्डी की मंशा सीएम पद पर बैठने की थी लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने उसकी इच्छा को पूरा नहीं होने दिया और उनकी जगह के रोशैया को सीएम की सीट दे दी ये कह कर की वो पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता हैं. लगातार पार्टी के नियमों को तोड़ेने वाले जगन मोहन ने हाल ही में कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी और पीएम मनमोहन सिंह को अपने साक्षी चैनल के एक कार्यक्रम में कुछ अपशब्द कह दिये थे जिसके चलते कांग्रेस उनसे नाराज चल रही थी और ये सुगुबुगाहट थी जगन नप सकते हैं।

इसी बीच अपने खराब सेहत का हवाला देकर के रोशैया ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया और सोनिया गांधी ने उनकी जगह सीएम की कुर्सी पर किरण कुमार रेड्डी को बैठा दिया। हालाकि जगन मोहन रेड्डी ने लिखित तौर पर अपने शब्दों पर सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से माफी मांग ली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+