बिहार : नशे के कारण हुई सड़क दुर्घटना, 6 की मौत
शेखपुरा। जिला मुख्यालय से नौ किमी दूर भदौंस मोड़ के पास रविवारशाम सवारी गाड़ी और ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में सभी पचना गांव के हैं। इस घटना में घायल डेढ़ दर्जन लोगों को यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत गंभीर बतायी गयी है। हालांकि पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए मात्र एक व्यक्ति के मरने की बात कही है।
पुलिस ने बताया कि पचना गांव के निवासी धानो पासवान की पत्नी का अंतिम संस्कार कर लोग सवारी गाड़ी से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ। ट्रक में फंसी सवारी गाड़ी को जेसीबी के जरिए निकाला गया। घायलों में संजय कुमार, भगीरथ पासवान, रंजन पासवान, विनय पासवान तथा सुलेन्द्र पासवान आदि शामिल हैं। बताया जाता है कि सवारी गाड़ी का चालक नशे में था।













Click it and Unblock the Notifications