भोपाल मे भाजपा के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा

राजधानी भोपाल के जम्बूरी मैदान को आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाया गया है। इस आयोजन में हिस्सा लेने के लिए लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गड़करी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह, वेंकैया नायडू, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली, राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल, महासचिव अनंत कुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेता पहुंच चुके हैं। आयोजन स्थल पर रंगारंग कार्यक्रमों का दौर जारी है। प्रदेश के विभिन्न स्थानों से हजारों कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications